श्री नवग्रह चालीसा
श्री गणपति गुरुपद कमल,प्रेम सहित सिरनाय।
नवग्रह चालीसा कहत,शारद होत सहाय॥
जय जय रवि शशि सोम बुध,जय गुरु भृगु शनि राज।
जयति राहु अरु केतु ग्रह,करहु अनुग्रह आज॥
श्री सूर्य स्तुति
प्रथमहि रवि कहँ नावौं माथा।करहुं कृपा जनि जानि अनाथा॥
हे आदित्य दिवाकर भानू।मैं मति मन्द महा अज्ञानू॥
अब निज जन कहँ हरहु कलेषा।दिनकर द्वादश रूप दिनेशा॥
नमो भास्कर सूर्य प्रभाकर।अर्क मित्र अघ मोघ क्षमाकर॥